Bansgaon Sandesh
Login

हवलदार सिंह ने संभाला रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभभाई इंटर कॉलेज के

हवलदार सिंह ने संभाला रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभभाई इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य का कार्यभार शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने, अनुशासन मजबूत करने और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को बताया प्राथमिकता सुलतानपुर। रानी महेंद्र कुमारी सरदार वल्लभभाई इंटर कॉलेज, दियरा, सुलतानपुर में मंगलवार को हवलदार सिंह ने विधिवत प्रधानाचार्य पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया। कार्यभार ग्रहण करने के दौरान विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने उनका स्वागत करते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। कार्यभार ग्रहण करने के बाद प्रधानाचार्य हवलदार सिंह ने कहा कि विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता में निरंतर सुधार, अनुशासन को सुदृढ़ करना तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ नैतिक मूल्यों और संस्कारों का विकास भी आवश्यक है। इसके लिए शिक्षकों, अभिभावकों और विद्यार्थियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में नियमित पठन-पाठन, समयबद्ध शैक्षणिक गतिविधियों, खेलकूद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि छात्र-छात्राएं शिक्षा के साथ-साथ व्यक्तित्व विकास के क्षेत्र में भी आगे बढ़ सकें। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों ने विश्वास जताया कि हवलदार सिंह के नेतृत्व में विद्यालय नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा और शिक्षा के क्षेत्र में अपनी विशिष्ट पहचान को और मजबूत करेगा। शिक्षकों ने कहा कि उनके प्रशासनिक अनुभव और शिक्षा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण का लाभ निश्चित रूप से विद्यार्थियों को मिलेगा।

0 likes
0 comments0 shares