Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpur१ मिनट पहले

बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को फूल-मालाओं से किया गया सम्मानित आदर्श

बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को फूल-मालाओं से किया गया सम्मानित आदर्श

बोर्ड परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को फूल-मालाओं से किया गया सम्मानित आदर्श भारती संस्कार शिक्षा निकेतन, बेलघाट विद्यालय परिसर में एक समान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बोर्ड परीक्षा में सफल हुए छात्र-छात्राओं का फूल-मालाओं से स्वागत एवं सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं और शिक्षक उपस्थित रहे। इस आयोजन का नेतृत्व विद्यालय के प्रबंधक रोहित शाही एवं प्रधानाचार्या श्रीमती हेमलता शाही ने किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा, कपिल मुनि यादव, भुवनेश प्रताप सिंह, ललकन बाबा और अरुण शुक्ला मौजूद रहे। विद्यालय के शिक्षकों की भी इस अवसर पर उल्लेखनीय उपस्थिति रही। बृजेश यादव (मैनेजिंग डायरेक्टर), कौशलेंद्र चौधरी, राजू गुप्ता, बालेंद्र, संतोष, श्याम, करण, चंदन, प्रतिभा शाही, सोनीदुबे, अनुराधा दुबे, रेनू यादव, कविता यादव सहित सभी शिक्षकों ने सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सम्मानित किए गए विद्यार्थियों में प्रथमचौधरी ने 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान हासिल किया। रजनी ने भी 94.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया। संजना चौरसिया ने 92.83 प्रतिशत अंकों के साथ विद्यालय में दूसरा स्थान प्राप्त किया। आशीष चौधरी ने 90.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि प्रियांशु ने 90.6प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर क्षेत्र एवं विद्यालय में खुशी का माहौल बना रहा।

0 likes
0 comments0 shares