Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow१९ मिनट पहले

गोरखपुर: विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर से निकली विजय शोभायात्रा, बुलेटप्रूफ रथ पर

गोरखपुर: विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर से निकली विजय शोभायात्रा, बुलेटप्रूफ रथ पर

गोरखपुर: विजयादशमी पर गोरखनाथ मंदिर से निकली विजय शोभायात्रा, बुलेटप्रूफ रथ पर सवार होकर मानसरोवर के लिए रवाना हुए CM योगी गोरखपुर, 20 अक्टूबर। विजयादशमी के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार शाम गोरखनाथ मंदिर से बुलेटप्रूफ रथ पर सवार होकर मानसरोवर के लिए रवाना हुए। गोरक्षपीठाधीश्वर के रूप में नाथपंथ की पारंपरिक वेशभूषा में सजे मुख्यमंत्री के रथ के साथ बड़ी संख्या में साधु-संत, योगी और श्रद्धालु जयकारे लगाते हुए चल रहे हैं। यह ऐतिहासिक विजय शोभायात्रा गोरखपुर की वर्षों पुरानी परंपरा का हिस्सा है। सुरक्षा के कड़े इंतजाम - मुख्यमंत्री के आवागमन को देखते हुए गोरखनाथ मंदिर से मानसरोवर मंदिर तक पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद की गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है और ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की जा रही है। शोभायात्रा के दौरान मार्ग में जगह-जगह पुष्पवर्षा कर लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

0 likes
0 comments3 shares