*_बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई समस्या, गोमती मित्रों के लिए स्वच्छता बनी तपस्या_*
*_बढ़ते जलस्तर ने बढ़ाई समस्या, गोमती मित्रों के लिए स्वच्छता बनी तपस्या_* *_नालों की गंदगी तट पर जमा होने से सफाई चुनौतीपूर्ण_* *_नवरात्रि में श्रद्धालुओं की सुरक्षा का भी रखना है ध्यान_* *सुल्तानपुर।* सीताकुंड धाम में रविवार को गोमती मित्र मंडल का साप्ताहिक स्वच्छता श्रमदान बढ़ते जलस्तर और नदी के तेज बहाव के बीच संपन्न हुआ। प्रातः 6 बजे से ही गोमती मित्रों ने धाम पहुंचकर साफ-सफाई का कार्य शुरू कर दिया। नालों का पानी सीधे गोमती नदी में गिरने के कारण तेज बहाव की वजह से नालों की गंदगी तट पर जमा हो रही है, जिससे सफाई कार्य चुनौतीपूर्ण हो गया है। इसके बावजूद गोमती मित्रों ने स्वच्छता अभियान जारी रखते हुए श्रमदान किया। नवरात्रि के चलते धाम में श्रद्धालुओं की भीड़ भी बढ़ रही है, ऐसे में गोमती मित्रों के सामने स्वच्छता बनाए रखने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा का ध्यान रखने की भी जिम्मेदारी है। साथ ही जिलाध्यक्ष अजीत शर्मा के नेतृत्व में कुछ गोमती मित्रों ने बंधुआकलां स्थित श्री विंध्यवासिनी माता मंदिर में श्रमदान कर श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। सुबह 6 बजे शुरू हुआ श्रमदान प्रातः 10 बजे तक चला, जिसमें प्रदेश अध्यक्ष मदन सिंह, प्रबंधक राजेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रमेश माहेश्वरी, दिनकर सिंह, राजेश पाठक, राकेश सिंह दद्दू, मुन्ना सोनी, रामू सोनी, आलोक तिवारी, अजीत शर्मा, अभय मिश्रा, आशू उपाध्याय, अशोक, अरुण अग्रहरि, दीपू सहित अन्य गोमती मित्र उपस्थित रहे।