अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार गहमर पुलिस ने .315

अवैध तमंचा व कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार गहमर पुलिस ने .315 बोर का तमंचा और जिंदा कारतूस बरामद किया, आरोपी का रहा है आपराधिक इतिहास गहमर, गाजीपुर। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गहमर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को अवैध देशी तमंचा एवं जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।पुलिस के अनुसार, 5 अक्टूबर 2026 को उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह मुखबिर की सूचना पर मगरखाई गांव जाने वाले रास्ते के पास पहुंचे। वहां से धनजी कुमार उर्फ बिरजू पुत्र भूलन राम, निवासी ग्राम बारा सकरवार मोहल्ला, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर को गिरफ्तार किया गया।तलाशी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध देशी तमंचा तथा एक जिंदा कारतूस .315 बोर बरामद हुआ। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध पूर्व में भी गहमर थाने में आबकारी अधिनियम एवं आर्म्स एक्ट से संबंधित मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2023 में आबकारी अधिनियम की धारा 60 तथा वर्ष 2025 में आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत दर्ज दो मुकदमे शामिल हैं।बरामदगी: एक अवैध देशी तमंचा एवं एक जिंदा कारतूस .315 बोर।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम: उपनिरीक्षक इन्दु कुमार तिवारी मय हमराह, थाना गहमर, जनपद गाजीपुर।