Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुल्तानपुर ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क किनारे मिली लाश,अज्ञात वाहन

सुल्तानपुर ससुराल से लौट रहे युवक की सड़क किनारे मिली लाश,अज्ञात वाहन की टक्कर की आशंका।बल्दीराय थाना क्षेत्र के देहली बाजार स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार को सड़क किनारे अचेत मिले युवक की अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई।मृतक की पहचान जगत पाल (30) पुत्र हितलाल निवासी सेमरौना थाना धनपतगंज के रूप में हुई।वह अयोध्या के कुमारगंज क्षेत्र स्थित अपने ससुराल से बाइक से घर लौट रहा था।पुलिस ने प्रथम दृष्टया अज्ञात वाहन की टक्कर से हादसा होने की आशंका जताई है।शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की जांच जारी है।

0 likes
0 comments0 shares