Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के पी.पी. इंटर कॉलेज वलीपुर में शिक्षा का मंदिर

सुलतानपुर।बल्दीराय थाना क्षेत्र के पी.पी. इंटर कॉलेज वलीपुर में शिक्षा का मंदिर उस वक्त कलंकित हो गया,जब कक्षा 9 की एक छात्रा ने अपने ही क्लास टीचर पर छेड़छाड़ और अश्लीलता का गंभीर आरोप लगाया। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।पीड़िता अपनी माँ के साथ कॉलेज में दस्तावेज जमा करने आई थी। आरोप है कि जब छात्रा आधार कार्ड की फोटो कॉपी देने क्लास टीचर राजेश कुमार के पास पहुँची,तो आरोपी ने उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकत शुरू कर दी। विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपी ने छात्रा की आवाज दबाने के लिए उसके कपड़ों में पैसे ठूंस दिए।डरी-सहमी छात्रा ने बाहर आकर माँ को आपबीती सुनाई,जिसके बाद तत्काल डायल 112 को फोन किया गया। पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनते ही आरोपी शिक्षक राजेश कुमार गिरफ्तारी के डर से स्कूल के पिछले रास्ते से भाग निकला।थानाध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पीड़िता की माँ की तहरीर पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ संगीन धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

0 likes
0 comments0 shares