Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२ मिनट पहले

लखनऊ में पत्रकारों की सबसे बड़ी पहल: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ में पत्रकारों की सबसे बड़ी पहल: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह

लखनऊ में पत्रकारों की सबसे बड़ी पहल: सरोजनीनगर विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह बने ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय संरक्षक, मिला उतरावां धाम का पावन स्मृति चिन्ह *लखनऊ।* राजधानी लखनऊ में पत्रकारों के हितों के लिए काम कर रहे राष्ट्रीय स्तर के संगठन *ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ* ने एक बड़ा फैसला लिया है। संगठन ने सर्वसम्मति से सरोजनीनगर के लोकप्रिय विधायक *डॉ. राजेश्वर सिंह* को अपना *राष्ट्रीय संरक्षक* मनोनीत किया है। यह संगठन नीति आयोग में पंजीकृत है और देश के 13 राज्यों में काम कर रहा है। अब तक संगठन बिना किसी भेदभाव के 370 से अधिक पत्रकारों और सामाजिक लोगों की मदद कर चुका है। *अंगवस्त्र और पुष्पमाला से हुआ भव्य स्वागत* संगठन के यूपी प्रभारी दिलीप द्विवेदी के नेतृत्व में संघ के पदाधिकारियों ने विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह का भव्य स्वागत और सम्मान किया। इस दौरान संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह ने उन्हें अंगवस्त्र, सम्मान पत्र और पुष्प भेंट कर सम्मानित किया। वहीं, दिलीप द्विवेदी ने उन्हें *उतरावां धाम के प्राचीन बजरंग बली के पार्थिव सिद्ध विग्रह* का स्मृति चिन्ह और राष्ट्रीय संरक्षक का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। *डॉ. राजेश्वर सिंह बोले - पत्रकारों की सुरक्षा, न्याय और सम्मान हमारी पहली प्राथमिकता* अपने संबोधन में विधायक डॉ. राजेश्वर सिंह ने कहा कि आज कई पत्रकार संगठन होने के बावजूद क्षेत्रीय पत्रकारों का मानसिक, आर्थिक और शारीरिक शोषण हो रहा है। किसी दुर्घटना के बाद सिर्फ सांत्वना मिलती है, परिवार को न सुरक्षा मिलती है और न आर्थिक मदद, जिससे उनका मनोबल टूटता है। उन्होंने सुझाव दिया कि संगठन को हर तीन महीने में पत्रकारों के हित में बैठक, गूगल मीट और सोशल मीडिया पर परिचर्चा करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन में ऐसे सामान्य पत्रकारों को जोड़ा जाए जो कम से कम 3 से 5 साल से किसी बैनर से जुड़कर काम कर रहे हों। डॉ. सिंह ने ऐलान किया कि संगठन के माध्यम से आकस्मिक मृत्यु, दुर्घटना या बेटी की शादी जैसी स्थितियों में उन्हीं पत्रकारों की मदद की जाएगी जिन्हें सरकार से कोई मदद नहीं मिलती। इसके साथ ही पत्रकार परिवारों के लिए बीमा सुनिश्चित कराने और उनके हित की नीतियों को लागू कराने के लिए केंद्र और राज्य सरकार को अवगत कराया जाएगा। उनके इस सुझाव का सभी पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्वागत किया। *ये रहे मौजूद* इस मौके पर संघ के संस्थापक दिनेश दीक्षित, राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह (कुलदीप सिंह), उत्तर प्रदेश प्रभारी दिलीप द्विवेदी, विधिक सलाहकार विशाल कुमार सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उत्तर प्रदेश संतोष उपाध्याय, प्रदेश महामंत्री संजय सिंह चौहान, राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकुल मिश्रा, लखनऊ मंडल उपाध्यक्ष राहुल सिंह, सरदार हरजीत सिंह, नवनीत द्विवेदी सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares