D
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

चौरी चौरा गोरखपुर। सरदारनगर चौरी चौरा स्थित वर्टेक्स ग्लोबल स्कूल में प्रिंसिपल डा. आर. के. मिश्रा के नेतृत्व में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ शिक्षक दिवस मनाया गया। जिसमे बच्चों ने शिक्षक के रूप में क्लासेज ली और कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इसके उपरांत सभी ने केक काट कर एक दूसरे को शिक्षक दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन ई. अरविंद त्रिपाठी स्कूल निदेशक तूलिका त्रिपाठी एवं शैलेंद्र त्रिपाठी ने सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई दी।
0 likes
0 comments0 shares