Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoriaलगभग १ घंटा पहले

विश्व पर्यटन दिवस पर होटल सिंघासन में हुआ कार्यक्रम। पर्यटन को बढ़ावा

विश्व पर्यटन दिवस पर होटल सिंघासन में हुआ कार्यक्रम। पर्यटन को बढ़ावा

विश्व पर्यटन दिवस पर होटल सिंघासन में हुआ कार्यक्रम। पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ सुरक्षा और स्वच्छता पर दिया गया जोर। देवरिया, 27 सितंबर। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को जनपद देवरिया में सीसी रोड स्थित होटल सिंघासन में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जनपद के विभिन्न होटल एवं आवासीय इकाइयों तथा ट्रेवल एजेंसियों के प्रबंधक एवं संचालकों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद देवरिया के अधिशासी अधिकारी श्री संजय कुमार तथा अग्निशमन अधिकारी द्वितीय श्री विशाल यादव ने होटल एवं पर्यटन क्षेत्र से जुड़े लोगों को सुरक्षा और स्वच्छता के संबंध में आवश्यक सुझाव दिए। उन्होंने पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ अग्नि सुरक्षा मानकों एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने पर जोर दिया। पर्यटन सूचना अधिकारी श्री प्राण रंजन ने विश्व पर्यटन दिवस के महत्व तथा जनपद देवरिया की पर्यटन दृष्टि से संभावनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने उपस्थित होटल उद्यमियों एवं ट्रेवल एजेंसी संचालकों को पर्यटन नीति-2022 के प्रमुख प्रावधानों से अवगत कराते हुए पर्यटन क्षेत्र के विकास में निजी क्षेत्र की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम में जनपद के पर्यटन स्थलों को अधिक आकर्षक बनाने, पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के संबंध में भी विचार-विमर्श किया गया। उपस्थित होटल उद्यमियों एवं अन्य संबंधित लोगों से जनपद में पर्यटन को बढ़ावा देने में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की गई।

1 likes
0 comments0 shares