Bansgaon Sandesh
Login
Rajkumar Raj
Gorakhpur१९ मिनट पहले

पाण्डेयहाता पुलिस चौकी के नए भवन का निर्माण शुरू विरासत गलियारे की

पाण्डेयहाता पुलिस चौकी के नए भवन का निर्माण शुरू विरासत गलियारे की

पाण्डेयहाता पुलिस चौकी के नए भवन का निर्माण शुरू विरासत गलियारे की राह में बदलेगी पाण्डेयहाता चौकी की तस्वीर, नए भवन का विधि-विधान से शुभारंभ गोरखपुर। विरासत गलियारा परियोजना के तहत पाण्डेयहाता तिराहे के चौड़ीकरण की जद में आ रही पुरानी पुलिस चौकी को अब नए स्थान पर शिफ्ट किया जाएगा। प्रस्तावित नए भवन के निर्माण कार्य का शनिवार को विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ शुभारंभ किया गया। क्षेत्राधिकारी कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी ने पूजा-पाठ कर निर्माण कार्य की शुरुआत कराई। पाण्डेयहाता तिराहे पर सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए वर्तमान पुलिस चौकी को हटाया जा रहा है। इसके स्थान पर पास ही शिक्षा विभाग की भूमि पर नई पाण्डेयहाता पुलिस चौकी का भवन बनाया जाएगा। नए भवन के निर्माण से चौकी को व्यवस्थित और सुविधाजनक स्वरूप मिलने की उम्मीद है। पूजन कार्यक्रम के दौरान राजघाट थानाध्यक्ष गौरव कुमार वर्मा, पाण्डेयहाता चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक योगेंद्र पांडेय वारिस, उपनिरीक्षक उमेश शर्मा समेत पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। अधिकारियों के मुताबिक, विरासत गलियारा परियोजना के तहत क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण और यातायात व्यवस्था को सुचारु करने का कार्य चल रहा है। ऐसे में वर्तमान चौकी का स्थान परियोजना की आवश्यकताओं के अनुरूप परिवर्तित किया जा रहा है। नई चौकी का निर्माण होने के बाद पुलिसकर्मियों को बेहतर कार्यस्थल मिलने के साथ ही क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत करने में मदद मिलेगी। क्षेत्राधिकारी ओंकार दत्त तिवारी ने कहा कि कानून-व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा पुलिसिंग व्यवस्था को सुविधाजनक एवं प्रभावी बनाने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। नई चौकी से क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी और त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी। विरासत गलियारा परियोजना के कारण जहां क्षेत्र का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, वहीं पुलिस चौकी के नए भवन के निर्माण को सुरक्षा व्यवस्था को परियोजना के अनुरूप ढालने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। निर्माण पूरा होने के बाद नई चौकी से पाण्डेयहाता और आसपास के इलाकों में पुलिसिंग व्यवस्था को और प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी।

1 likes
0 comments0 shares