जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में सर्वोदय की छात्राओं का दबदबा अंडर-17 बालिका वर्ग

जनपदीय शतरंज प्रतियोगिता में सर्वोदय की छात्राओं का दबदबा अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल कर मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया क्वालीफाई कौड़ीराम। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज, गोरखपुर में सोमवार को आयोजित जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय शतरंज प्रतियोगिता में सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज, कौड़ीराम की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 बालिका वर्ग में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में सर्वोदय किसान इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं कल्पना पुत्री मुन्नीलाल, कल्पना पुत्री मुरलीधर दुबे तथा रागिनी गौड़ पुत्री रामभवन गौड़ ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर टीम विजेता बनी और छात्राओं ने मंडल स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालीफाई किया। छात्राओं की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अरविंद कुमार सिंह ने विजेता छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विद्यालय के क्रीड़ा शिक्षक सुधीर कुमार राय, पद्मावती गुप्ता तथा छात्राओं को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं दीं। प्रधानाचार्य ने कहा कि छात्राओं की यह उपलब्धि विद्यालय के लिए गौरव का विषय है और खेल के क्षेत्र में विद्यार्थियों को आगे बढ़ाने के लिए विद्यालय निरंतर प्रयास करता रहेगा।