Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, डोहरिया कला तक गूंजा भारत माता

तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, डोहरिया कला तक गूंजा भारत माता

तिरंगे की शान में उमड़ा जनसैलाब, डोहरिया कला तक गूंजा भारत माता का जयघोष विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में पं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज से शहीद स्मारक डोहरिया कला तक निकली भव्य तिरंगा यात्रा सहजनवा गोरखपुर । बुधवार। राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश के साथ क्षेत्रीय महामंत्री एवं सहजनवां विधायक प्रदीप शुक्ल के नेतृत्व में बुधवार को पं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज से शहीद स्मारक, डोहरिया कला तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के रंग में रंग गया। यात्रा में हजारों छात्र-छात्राओं, भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में पं. जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज, शुभांश एकेडमी, बाबा अमृत दास इंटर कॉलेज, आर. बी. मेमोरियल एकेडमी एवं पी. एन. सेंट्रल एकेडमी के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक शामिल हुए बच्चों ने यात्रा की शोभा और बढ़ा दी। विद्यार्थियों के हाथों में लहराते तिरंगे, देशभक्ति के नारों और भारत माता के जयघोष से पूरा वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत हो गया। इस अवसर पर विधायक प्रदीप शुक्ल ने कहा कि “तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को नमन करते हुए युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति की भावना जागृत करना हम सभी का दायित्व है।” उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश में राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और विकास की भावना को नई मजबूती मिल रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि देश की स्वतंत्रता, एकता, अखंडता और वीर शहीदों के बलिदान का प्रतीक है। नई पीढ़ी को स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास और अमर शहीदों के योगदान से परिचित कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। यात्रा के शहीद स्मारक डोहरिया कला पहुंचने पर विधायक प्रदीप शुक्ल सहित जनप्रतिनिधियों, विद्यार्थियों एवं क्षेत्रवासियों ने अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान भारत माता के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा। हजारों लोगों की सहभागिता ने तिरंगा यात्रा को भव्य एवं यादगार बना दिया। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राम जियावन मौर्य, जिला उपाध्यक्ष छोटेलाल मौर्य, जिला मंत्री बलबीर यादव ब्लॉक प्रमुख शशी प्रताप सिंह,चेयरमैन प्रभाकर दुबे,मनोज सिंह, वरिष्ठ व्यापारी कृष्ण मोहन कसौधन,मंडल अध्यक्ष विजय बहादुर सिंह,रविंद्र तिवारी,मंडल उपाध्यक्ष रमेंद्र मिश्रा,राजू पांडेय,शिव प्रताप राज,मंडल महामंत्री विजय मिश्रा,राहुल सिंह, मंत्री अवनीश उर्फ रोशन सिंह, राजेश आर. त्रिपाठी, हरनाथ राज, अशोक सिंह सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares