Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में छात्र परिषद इनवेस्टिचर समारोह आयोजित

सेंट्रल पब्लिक एकेडमी में छात्र परिषद इनवेस्टिचर समारोह आयोजित

चौरी चौरा गोरखपुर। सेंट्रल पब्लिक एकेडमी चौरी चौरा में गुरुवार को एन.सी.सी. कैडेट्स एवं नवगठित छात्र परिषद के इन्वेस्टिचर समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु कुमार दुबे, प्रशासिका डॉ. गीता दुबे, प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय, उप-प्रधानाचार्या श्रीमती सरोज वर्मा, एकेडमिक ग्रुप हेड श्री कौस्तुभ प्रकर्ष, एकेडमिक काउंसलर मिस निमिषा शाश्वत द्वारा दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती पूजन के साथ किया गया। विद्यालय के मैनेजमेंट कमेटी का बैज एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में एन.सी.सी. कैडेट्स, स्कूल कैप्टन, स्पोर्ट्स कैप्टन, हाउस कैप्टन, वालंटियर जिनमें क्षितिज, ऋचा, अब्दुल, अनमोल, नंदिता, प्रशंसा, हर्षित, विनीत, पियूष, आँचल, नितिन, एंजल, सृष्टि, रितेश, इशिका, विवेक, जाह्नवी, आराध्या, दीपांशु, आदित्य, अफ्शा, शिखा, अफ़ीफ़ा, अनन्या, सना, पल्लवी आदि छात्रों द्वारा परेड एवं ध्वज हस्तांतरण की गरिमामयी प्रक्रिया सम्पन्न हुई तथा एन.सी.सी. बैज समारोह एवं नव-निर्वाचित छात्र परिषद के छात्रों को बैज एवं सैश प्रदान किया गया। इसके बाद छात्र परिषद के सभी छात्रों ने पद एवं गरिमा की शपथ ग्रहण करते हुए विद्यालय के नियमों का पालन करने तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन डॉ. अभिमन्यु दुबे और प्रशासिका डॉ. गीता दुबे ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में विद्यार्थियों को अनुशासन, नेतृत्व, सेवा भावना एवं नैतिक मूल्यों का पालन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य रवि पाण्डेय ने नव-निर्वाचित छात्रों को शुभकामनाएँ देते हुए उन्हें ईमानदारी, समर्पण और सेवा-भाव के साथ नेतृत्व करने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय समूह के प्रमुख कौस्तुभ प्रकर्ष ने विद्यार्थियों को नेतृत्व के गुणों एवं उत्तरदायित्वों के प्रति जागरूक करते हुए प्रेरक उद्बोधन दिया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। कार्यक्रम की मेजबानी श्री पल्लव चटर्जी द्वारा की गई। गायन श्री रामकृष्ण शुक्ला एवं परेड संचालन एन.सी.सी.सीटीओ मनीष पाण्डेय ,अनिल सिंह एवं श्री अयूब अली के मार्गदर्शन में संपन्न हुई। इस आयोजन में दिनेश शर्मा, मुकेश त्रिपाठी, मनीष पाण्डे, संतोष पाण्डे, बीरबहादुर यादव, रंजना सचान, सीमा सिंह, मोनिका शर्मा, अप्सरा बिडारी, क्षमा जयसवाल, राजकुमारी सिंह, पल्लवी दुबे, अवनीश, विवेक मणि, गरिमा श्रीवास्तव, हिना यास्मीन, शिखा तिवारी, श्वेता गुप्ता, वागीशा त्र्यंबक, आकांक्षा, अनुप शुक्ला, रणविजय, शालिनी सिंह, रेशमा, सुधा सिंह, नीरज कुमार, रितेश, संदीप, एवं सभी शिक्षक/शिक्षणेतर कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

0 likes
0 comments0 shares