Bansgaon Sandesh
Login
P
Deoria२२ मिनट पहले

खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, नगदी समेत लाखों के गहने लेकर फरार

खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, नगदी समेत लाखों के गहने लेकर फरार

खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, नगदी समेत लाखों के गहने लेकर फरार भलुअनी क्षेत्र के करमटार गंगा गांव में शुक्रवार रात चोरी की बड़ी घटना सामने आई। चोरों ने मनोज सिंह पुत्र दरोगा सिंह के घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और पूरे घर को खंगाल डाला। बताया जा रहा है कि चोर नगदी सहित लाखों रुपये के गहने लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। थानाध्यक्ष भलुअनी प्रदीप पांडेय ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर गई थी और मामले की जांच की जा रही है।

1 likes
0 comments0 shares