Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

*परिषदीय विद्यालय के शिक्षामित्र बने पत्रकार* *सरकारी वेतनभोगी पत्रकारों पर प्रशासन क्यों

*परिषदीय विद्यालय के शिक्षामित्र बने पत्रकार* *सरकारी वेतनभोगी पत्रकारों पर प्रशासन क्यों है मौन?......* *कैसे हो पढ़ाई बच्चों की शिक्षा रामभरोसे* *इस बड़े भ्रष्टाचार पर कब लगेगी रोक ?.....* *सुलतानपुर* बल्दीराय तहसीलक्षेत्र के परिषदीय विद्यालयों में तैनात शिक्षामित्र पत्रकारिता में सक्रिय हो गए हैं। जिससे स्कूलों में पढ़ाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। सूत्रो का कहना है कि ऐसे शिक्षामित्र विद्यालय में नियमित रूप से उपस्थित नहीं रहते, जिसके चलते छात्र-छात्राओं की पढ़ाई ‘राम भरोसे’ चल रही है। अभिभावकों ने भी बच्चों की शिक्षा पर पड़ रहे नकारात्मक प्रभाव को लेकर चिंता जताई है। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षक का कार्य कर रहे शिक्षामित्र जब पत्रकारिता करेंगे तो विद्यालय के छात्रों को शिक्षा यापन कैसे करायेंगे ?.. अब बड़ा सवाल यह है कि क्या इस मामले में बेसिक शिक्षाअधिकारी संज्ञान लेते हुए जांच कर कार्रवाई करेंगे या फिर यह स्थिति यूं ही बनी रहेगी। भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता रहेगा ?...। क्षेत्रीय लोगों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि विद्यालयों में शिक्षण व्यवस्था को ,पारदर्षिता और सुचारू रूप से ,सरकार के मंशानुरूप संचालित किया जा सके।

0 likes
0 comments0 shares