ब्रह्मभोज में शामिल होकर लौट रहे मासूम पर जानलेवा हमला, दबंगों
ब्रह्मभोज में शामिल होकर लौट रहे मासूम पर जानलेवा हमला, दबंगों ने मुंह में हाथ डालकर फाड़ा गलफड़ा गोरखपुर, 30 अप्रैल 2026: जनपद के थाना हरपुर बुदहट क्षेत्र के अंतर्गत बुदहट (टोला भवानीपुर) में दबंगों के हौसले बुलंद हैं। पुरानी रंजिश को लेकर तीन दबंगों ने एक किशोर पर उस समय बर्बर हमला कर दिया जब वह एक ब्रह्मभोज कार्यक्रम से लौट रहा था। हमलावरों ने न केवल किशोर को लात-मुक्कों से पीटा, बल्कि क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए उसके मुंह में हाथ डालकर गलफड़ा फाड़ दिया। विवाद की जड़: पानी चलाने का पुराना रंजिश घटना की पृष्ठभूमि 24 अप्रैल 2026 से जुड़ी है, जब पीड़ित पक्ष के राधेश्याम और आरोपी वीरेंद्र यादव के बीच खेत में पानी चलाने को लेकर विवाद हुआ था। पीड़ित राकेश यादव के अनुसार, उस समय आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी थी, जिसका वीडियो भी बनाया गया था। इसी बात की खुन्नस खाए बैठे दबंगों ने रविवार की रात खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। घटना का विवरण दिनांक 26 अप्रैल 2026 को रात करीब 08:15 बजे, जब राकेश यादव का पुत्र युवराज एक ब्रह्मभोज से वापस आ रहा था, तभी गांव के ही वीरेंद्र यादव, राजू यादव और कृष्णदेव यादव ने उसे घेर लिया। गाली-गलौज का विरोध करने पर आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। गंभीर चोट पहुंचाने के साथ ही आरोपियों ने युवराज का मोबाइल फोन (95658XXXXX) भी छीन लिया और उसे पटक कर तोड़ दिया। पुलिसिया कार्रवाई और एफआईआर शोर सुनकर जब ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे, तब हमलावर वहां से भागे। पीड़ित पिता का आरोप है कि पुलिस ने पहले मोबाइल तो बरामद कर लिया, लेकिन मेडिकल और एफआईआर में देरी की, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) के हस्तक्षेप पर मामला दर्ज किया गया है। अभियुक्तों का विवरण: वीरेंद्र यादव पुत्र स्व. पारसनाथ राजू यादव पुत्र कृष्णदेव यादव कृष्णदेव यादव पुत्र रामराज यादव पुलिस ने उपरोक्त आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक सूर्यकांत पंडित को सौंपी गई है।