आंगनबाड़ी केन्द्रों से बच्चों व महिलाओं को मिल रहा अनुपूरक पुष्टाहार
हमीरपुर | 4 फरवरी 2026 कुपोषण को जड़ से खत्म करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार द्वारा आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं को अनुपूरक पुष्टाहार उपलब्ध कराया जा रहा है। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के तहत 0 से 6 वर्ष तक के बच्चों, स्कूल न जाने वाली किशोरियों तथा गर्भवती व धात्री महिलाओं को पोषण, स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण और पोषण शिक्षा की सुविधाएं दी जा रही हैं। सरकार की सक्षम आंगनवाड़ी एवं पोषण 2.0 योजना के अंतर्गत प्रदेश में लगभग 1.66 करोड़ लाभार्थियों को हर माह टेक होम राशन व हॉट कुक्ड मील के माध्यम से पौष्टिक आहार वितरित किया जा रहा है। फेस रिकग्निशन सिस्टम से वितरण की पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है। योजनाओं के सकारात्मक प्रभाव से प्रदेश में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार हुआ है, जिससे नाटापन, दुबलापन और अल्पवजन की दर में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई है।