Bansgaon Sandesh
Login
A
Prayagraj४२ मिनट पहले

भीरपुर,चौकी चोरों का हौसला बुलंद क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से

भीरपुर,चौकी चोरों का हौसला बुलंद क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से

भीरपुर,चौकी चोरों का हौसला बुलंद क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से दहशत, पुलिस पर लापरवाही के आरोप भीरपुर चौराहा । में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में डर और आक्रोश का माहौल है। ताजा मामला भीरपुर का है, जहां बीती रात लगभग 12 बजे चोरों ने घर के बाहर खड़े ई-रिक्शा की बैटरी चोरी कर ली। पीड़िता गीता देवी, पत्नी राघवेंद्र प्रताप सिंह, ने बताया कि घटना के समय वे अपने घर में सो रही थीं। इसी दौरान चोर मौके पर पहुंचे और बड़ी आसानी से ई-रिक्शा की बैटरी खोलकर फरार हो गए। पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिससे चोरों की गतिविधियां साफ देखी जा सकती हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहली घटना नहीं है। करीब दो महीने पहले भी क्षेत्र की एक दुकान से टायर चोरी हुआ था, जिसका अब तक कोई सुराग नहीं लग सका है। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि पुलिस समय रहते सक्रियता दिखाती, तो चोरों का पता लगाया जा सकता था। लोगों ने भीरपुर पुलिस चौकी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि लगातार हो रही चोरी की घटनाओं के बावजूद ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है, जिससे चोरों के हौसले बुलंद हैं। वहीं, करछना थाना प्रभारी प्रवीण कुमार गौतम ने बताया कि मामले में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और चोरों की तलाश जारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ग्रामीणों का कहना है कि अगर इसी तरह पुलिस की निष्क्रियता बनी रही, तो क्षेत्र में चोरी की घटनाएं और बढ़ सकती हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से रात्रि गश्त बढ़ाने और जल्द से जल्द चोरों की गिरफ्तारी की मांग की है।

0 likes
0 comments0 shares