Bansgaon Sandesh
Login
Tapan Kumar Bose
Lucknow९ मिनट पहले

लखनऊ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IPS अर्पित विजयवर्गीय बने DCP मध्य, यातायात

लखनऊ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IPS अर्पित विजयवर्गीय बने DCP मध्य, यातायात

लखनऊ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: IPS अर्पित विजयवर्गीय बने DCP मध्य, यातायात से मिली नई जिम्मेदारी लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा फेरबदल हुआ है। पुलिस कमिश्नर तरुण गाबा ने रविवार देर रात आदेश जारी करते हुए IPS अर्पित विजयवर्गीय को DCP मध्य के पद पर तैनात किया है। जारी आदेश के अनुसार, अर्पित विजयवर्गीय अभी तक पुलिस उपायुक्त यातायात के पद पर तैनात थे। अब उन्हें तत्काल प्रभाव से पुलिस उपायुक्त मध्य बनाया गया है। साथ ही उन्हें अभिसूचना एवं सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। यह आदेश 18 अक्टूबर 2026 को पुलिस आयुक्त कार्यालय से जारी हुआ है। आदेश की प्रति संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय, कानून-व्यवस्था सहित सभी DCP और ACP को भेज दी गई है। क्यों हुई नियुक्ति - बताया जा रहा है कि शिवा शर्मा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे की गिरफ्तारी में नाकामी पर DCP मध्य विक्रांत वीर को हटाए जाने के बाद यह पद खाली हुआ था। जिसके बाद यातायात DCP अर्पित विजयवर्गीय को यह अहम जिम्मेदारी दी गई है। अर्पित विजयवर्गीय तेजतर्रार IPS अधिकारी माने जाते हैं।

0 likes
0 comments2 shares