Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का पटना ग्राम पंचायत में भव्य स्वागत

राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष का पटना ग्राम पंचायत में भव्य स्वागत

बड़हलगंज। बडहलगंज राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन, उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित शर्मा एवं जिला अध्यक्ष श्री अनुज सिंह (सत्य प्रकाश सिंह) का शुक्रवार को विकासखंड बड़हलगंज की ग्राम पंचायत पटना स्थित पैतृक आवास पर आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने रात्रि विश्राम भी किया। आगमन पर ग्राम पंचायत पटना की सम्मानित जनता, क्षेत्र के ग्राम प्रधानों एवं गणमान्य नागरिकों ने माल्यार्पण कर दोनों पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं हार्दिक अभिनंदन किया। उपस्थित लोगों ने कहा कि संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित शर्मा ने संगठन की मजबूती, ग्राम पंचायतों के विकास तथा जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए और सभी प्रधानों से एकजुट होकर पंचायतों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष बड़हलगंज श्री बैरिस्टर यादव, ग्राम प्रधान सूबेदार नगर श्री सत्यसेन सिंह 'मंटू', ग्राम प्रधान मेहर श्री प्रेम प्रकाश सिंह 'छोटू', पूर्व प्रधान पहाड़िया श्री अरविंद सिंह सहित ग्राम पंचायत के अनेक सम्मानित जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन, गोरखपुर के जिला प्रभारी श्री हृदय शंकर सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। ग्राम पंचायत पटना में राष्ट्रीय पंचायती राज ग्राम प्रधान संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री ललित शर्मा एवं जिला अध्यक्ष का माल्यार्पण कर स्वागत करते ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण।

1 likes
0 comments0 shares