Bansgaon Sandesh
Login

लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत जनपदवासियों से अपील : जिलाधिकारी देवरिया

लगातार हो रही बारिश के दृष्टिगत जनपदवासियों से अपील : जिलाधिकारी देवरिया । बांसगांव सन्देश । जनपद में लगातार हो रही बारिश को दृष्टिगत रखते हुए समस्त जनपदवासियों से अपील है कि अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। अत्यंत आवश्यक होने पर ही सावधानीपूर्वक घर से बाहर जाएं। लगातार बारिश के दौरान जलभराव एवं अन्य परिस्थितियों को देखते हुए सुरक्षित स्थान पर रहें तथा बच्चों, बुजुर्गों एवं अस्वस्थ व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें। आकाशीय बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए खुले स्थानों, खेतों, तालाबों, नदियों तथा पेड़-पौधों के नीचे खड़े होने से बचें। बिजली के खंभों, तारों एवं विद्युत उपकरणों से उचित दूरी बनाए रखें। मौसम संबंधी चेतावनियों एवं प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में संबंधित विभाग को तत्काल सूचना दें। समस्त जनपदवासी सतर्क रहें, सावधानी बरतें तथा स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा को प्राथमिकता दें।

0 likes
0 comments0 shares