Bansgaon Sandesh
Login
D
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर विधायक सरवन निषाद ने किया नमन

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को जयंती पर विधायक सरवन निषाद ने किया नमन

चौरी चौरा गोरखपुर। चौरी चौरा विधायक इंजीनियर सरवन निषाद ने सोमवार को अपने आवास पर महान शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी, दूरदर्शी राजनेता एवं भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया। इस अवसर पर विधायक सरवन निषाद ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का राष्ट्र की एकता, अखंडता और शिक्षा के क्षेत्र में दिया गया अमूल्य योगदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने कहा कि डॉ. मुखर्जी के विचार और आदर्श आज भी राष्ट्र निर्माण की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। विधायक ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराते हुए उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को नमन किया। इस दौरान भाजपा नेता राजकुमार गुप्ता, चौरी चौरा मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर जायसवाल, मंडल महामंत्री अनिल जायसवाल, रामबचन प्रजापति, जितेंद्र यादव, अमित जायसवाल, सुनील निषाद, शेखर निषाद सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

0 likes
0 comments0 shares