*पेड़ गिरने और बिजली तार टूटने से कटसहरा-खजनी मार्ग बाधित, हादसे का

*पेड़ गिरने और बिजली तार टूटने से कटसहरा-खजनी मार्ग बाधित, हादसे का खतरा* सहजनवा गोरखपुर तेज आंधी-बारिश के चलते कटसहरा से खजनी और गोरखपुर को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग बाधित हो गया है। मार्ग पर पेड़ गिरने और बिजली के तार टूटकर सड़क पर आ जाने से आवागमन ठप है, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी हो रही है।जानकारी के अनुसार, बारिश के दौरान सड़क के बीचों-बीच एक बड़ा पेड़ और उसकी डालियां गिर गईं। साथ ही बिजली के तार भी टूटकर सड़क पर लटक रहे हैं। इससे न केवल वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है, बल्कि करंट लगने से हादसे की आशंका भी बनी हुई है। बताया गया कि यह कटसहरा से खजनी होते हुए गोरखपुर और हरपुर-बुदहट को जोड़ने वाला मुख्य मार्ग है, जिस पर दिनभर आवागमन रहता है। मार्ग बंद होने से स्कूली बच्चों, राहगीरों और स्थानीय ग्रामीणों को वैकल्पिक रास्तों से होकर गुजरना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने वन विभाग और विद्युत विभाग से जल्द से जल्द पेड़ हटवाने और तारों को दुरुस्त कर मार्ग को सुचारू कराने की मांग की है।