अपर निदेशक आईएएस अधिकारी विपिन कुमार मिश्रा के निर्देश पर हुई कार्रवाई

अपर निदेशक आईएएस अधिकारी विपिन कुमार मिश्रा के निर्देश पर हुई कार्रवाई बहादुरपुर टोल प्लाजा पर एसी व नॉन-एसी बसों के ठहराव का आदेश भाजपा नेता विनोद कुमार त्रिपाठी के प्रयास से क्षेत्रवासियों को मिली बड़ी सौगात, शीघ्र शुरू होगा बसों का ठहराव बेलघाट। क्षेत्रवासियों की लंबे समय से चली आ रही मांग को देखते हुए उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अपर निदेशक एवं आईएएस अधिकारी विपिन कुमार मिश्रा के निर्देश पर बहादुरपुर टोल प्लाजा पर एसी एवं नॉन-एसी बसों के ठहराव को लेकर कार्रवाई करते हुए आदेश जारी कर दिया गया है। जल्द ही इसका क्रियान्वयन शुरू होने की उम्मीद है। बताया गया कि बहादुरपुर टोल प्लाजा पर एक और नॉन-एसी बस के ठहराव के लिए भी आदेश जारी किया गया है। निर्धारित बसों का ठहराव शुरू होने के बाद बेलघाट और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में काफी सहूलियत मिलेगी। क्षेत्रवासियों की इस समस्या को बेलघाट निवासी एवं भाजपा नेता विनोद कुमार त्रिपाठी ने परिवहन विभाग के अधिकारियों के समक्ष प्रमुखता से उठाया था। उनके प्रयास के बाद परिवहन विभाग की ओर से इस दिशा में कार्रवाई की गई। बसों के ठहराव की सुविधा शुरू होने से लोगों को दूर-दराज के स्थानों पर जाकर बस पकड़ने की परेशानी से राहत मिलेगी। साथ ही क्षेत्र की परिवहन व्यवस्था और बेहतर एवं सुगम होने की उम्मीद है। क्षेत्रवासियों ने इस पहल को बड़ी सौगात बताते हुए भाजपा नेता विनोद कुमार त्रिपाठी तथा उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग के अधिकारियों के प्रति आभार जताया है।