Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन बेलघाट,

भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन बेलघाट,

भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, संगठन की मजबूती पर हुआ मंथन बेलघाट, गोरखपुर। बेलघाट स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर हाल में भारतीय जनता पार्टी की मासिक बैठक भाजपा मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह के नेतृत्व में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। बैठक में मंडल क्षेत्र के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की भारी उपस्थिति रही। बैठक के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने, पार्टी की नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने तथा आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को सशक्त बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण पर निर्भर करती है। बैठक में कार्यकर्ताओं की उपस्थिति, संगठनात्मक गतिविधियों के विस्तार, जनसंपर्क अभियान तथा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष चर्चा की गई। उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने संगठन हित में अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का समापन संगठन की एकजुटता, अनुशासन एवं आगामी चुनावी तैयारियों को लेकर सकारात्मक संदेश के साथ हुआ। बैठक में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक मौजूद रहे।

0 likes
0 comments0 shares