न्यूज देवरिया, रुद्रपुर पुलिस द्वारा एक गुमशुदा लड़की को सकुशल किया गया

न्यूज देवरिया, रुद्रपुर पुलिस द्वारा एक गुमशुदा लड़की को सकुशल किया गया बरामद, रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजीत आर. शंकर के कुशल निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय के कुशल पर्यवेक्षण में थाना रुद्रपुर पुलिस द्वारा एक गुमशुदा लड़की को सकुशल बरामद करते हुए परिजनों को सुपुर्द किया गया उल्लेखनीय है कि थाना रुद्रपुर स्थानीय पर दिनांक 22.04.2025 को वादिनी मुकदमा अनिता देवी पत्नी दिवाकर निवासिनी ग्राम पैकौली थाना हाटा जनपद कुशीनगर की पुत्री विद्या जिसकी उम्र लगभग 16 वर्ष है, के साथ किसी काम से काशीपुरम कालोनी कस्बा व थाना रुद्रपुर जनपद देवरिया आयी थी की उनकी पुत्री विद्या कहीं चली गयी, जिसके सम्बन्ध में प्राप्त प्रार्थना पत्र के आधार पर तत्समय ही थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 120/2025 धारा 137(2) बीएनएस0 पंजीकृत होकर विवेचना उ0नि0 संदीप सिंह द्वारा की जा रही है, पीड़िता की बरामदगी में देरी होने के कारण अपर पुलिस अधीक्षक महोदय उत्तरी आनन्द कुमार पाण्डेय द्वारा उक्त अभियोग की विवेचना थाना एएचटीयू जनपद देवरिया को स्थानान्तरित कर दिया गया । उच्चाधिकारीगण के आदेश के क्रम में पीड़िता की बरामदगी हेतु थाना स्थानीय से उ0नि0 व आरक्षीगण की टीम गठित किया गया । लगातार पीड़िता की बरामदगी हेतु थाना स्थानीय से पतारसी सुरागरसी किया जा रहा था कि आज दिनांक 14.06.2026 को थाना स्थानीय उ0नि0 अंकित यादव व का0 राजेश यादव व म0का0 वन्दना यादव द्वारा मुखबिर की सूचना पर नाथबाबा मंदिर कस्बा रुद्रपुर के पास से गुमशुदा लड़की विद्या पुत्री दिवाकर साहनी उम्र लगभग 17 वर्ष निवासिनी पैकौली थाना हाटा जनपद कुशीनगर को सकुशल बरामद किया गया । पूंछताछ के क्रम उक्त लड़की द्वारा बताया गया कि मैं अपने परिजनों से नाराज होकर करीब एक वर्ष पहले काशीपुरम से अपने दोस्त सन्नी विश्वकर्मा पुत्र सतीश विश्वकर्मा पता मिश्रौलिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के साथ चली गई थी और मुम्बई में रह रही थी । पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है