Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले
कार्यकाल बढ़ाने के लिए प्रधानों ने सौपे ज्ञापन। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा विकासखंड
कार्यकाल बढ़ाने के लिए प्रधानों ने सौपे ज्ञापन। सहजनवा गोरखपुर सहजनवा विकासखंड के प्रधान संघ अध्यक्ष बंशीधर यादव और उपाध्यक्ष गंगा बेलदार के नेतृत्व में प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल ने एडीओ पंचायत को ज्ञापन सौपा। प्रधानों ने प्रशासन से मांग किया है कि अगर पंचायत चुनाव समय पर नहीं हुआ तो वर्तमान प्रधानों का ही कार्यकाल बढ़ाया जाए और उन्हें वित्तीय अधिकार भी प्राप्त हो, जिससे ग्राम पंचायत में विकास कार्यों की गति पर कोई प्रभाव न पड़े ।प्रधानों ने मांग किया है कि कार्यकाल समाप्त होने पर प्रशासक न बैठाया जाए ।ज्ञापन सौंपने वालों में गुड्डू उपाध्यक्ष ,संजय शर्मा, विजय कुमार ,जोखू ,राम हर्ष, मोहनलाल ,सत्य प्रकाश ,सागर यादव ,राम प्रसाद यादव, गोविंद जायसवाल ,उमाशंकर आदि अनेक प्रधान उपस्थित थे।
0 likes
0 comments0 shares