देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पिकअप चालक पर

देवरिया जिले के भलुअनी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह पिकअप चालक पर चाकू से हमला कर लगभग 10 हजार रुपये लूट लिए गए। घटना जरार मोड़ के पास हुई। घायल चालक बब्बन यादव (निवासी मरहवां गांव, बरहज थाना क्षेत्र) गैस एजेंसी में पिकअप चालक हैं और गैस सिलेंडर लेने जा रहे थे। रास्ते में दो बाइकों पर सवार करीब छह युवकों ने उनकी गाड़ी ओवरटेक कर रोक लिया। बदमाशों ने शीशा खोलने को कहा, मना करने पर ईंट से शीशा तोड़ दिया, बाहर खींचने का प्रयास किया और विरोध करने पर उनकी बांह पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। इसके बाद आरोपी 10 हजार रुपये छीनकर फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है तथा तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।