पत्रकारों की समस्याओं को लेकर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब ने डीएम को

पत्रकारों की समस्याओं को लेकर गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब ने डीएम को सौंपा ज्ञापन *गोरखपुर।* पत्रकारों की विभिन्न समस्याओं को लेकर बुधवार को गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी और मान्यता प्राप्त पत्रकार संगठन के अध्यक्ष डॉ. अरविन्द राय के नेतृत्व में पत्रकारों के एक प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी दीपक मीणा से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को तीन प्रमुख मामलों से अवगत कराया - *1. 7 माह बाद भी चोरी का खुलासा नहीं:* लगभग सात माह पूर्व गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के पूर्व कोषाध्यक्ष के मकान में भीषण चोरी हुई थी। चोर उनके घर से कीमती जेवरात और नकदी चुरा ले गए थे, लेकिन स्थानीय पुलिस द्वारा अभी तक घटना का खुलासा नहीं किया गया है। *2. वरिष्ठ पत्रकार की जमीन पर कब्जे का प्रयास:* वरिष्ठ पत्रकार रेवती रमण भंडारी की पैडलेगंज स्थित बेशकीमती जमीन पर दबंगों द्वारा कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। *3. पैसे के लेन-देन का मामला:* पूर्व उपाध्यक्ष मृत्युंजय शंकर सिन्हा से जुड़े एक पैसे के लेन-देन के मामले को भी ज्ञापन में शामिल किया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने प्रतिनिधिमंडल की बातों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कराया जाएगा।