Bansgaon Sandesh
Login
Rahul kumar singh
Sultanpurलगभग १ घंटा पहले

सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 102 के पास देहली बाजार क्षेत्र में

सुलतानपुर। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर माइलस्टोन 102 के पास देहली बाजार क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार टैंकर और ट्रक की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद अनियंत्रित ट्रक नीचे जा गिरा,जबकि टैंकर के परखच्चे उड़ गए।टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के अगले हिस्से पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे में ड्राइवर और कंडक्टर बाल-बाल बच गए।फिलहाल किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

0 likes
0 comments0 shares