मां जगदंबा पूजन एवं चौकी जागरण में भजनों से भक्तिमय हुआ माहौल

खजनी, गोरखपुर। (अमित सिंह ) क्षेत्र के श्रीमती द्रौपदी देवी त्रिपाठी पीजी कॉलेज रुद्रपुर, खजनी में गृह विज्ञान विभाग की ओर से मां जगदंबा पूजन एवं चौकी जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रमोद कुमार तिवारी ने दीप प्रज्वलन और कलश स्थापना के साथ किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं और छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत और भजनों की प्रस्तुति देकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में लोक कल्याण और विश्व कल्याण की कामना के साथ संकल्प लिया गया। अंत में प्रसाद वितरण के साथ चौकी जागरण कार्यक्रम का समापन हुआ। इस अवसर पर सागरिका सिंह, जया चौधरी, सुषमा शुक्ला, डॉ. सीमा पांडेय, डॉ. लता श्रीवास्तव, नागेन्द्र सिंह, डॉ. राघवेन्द्र सिंह, डॉ. आलोक रंजन भारद्वाज, अजय सिंह, अवनीश कुमार पांडेय पुरोहित जी, श्रीराम सिंह, डॉ. सत्येंद्र कुमार, डॉ. सतीश जायसवाल, डॉ. राजेश शर्मा, नीरज सिंह और डॉ. अविनाश पति त्रिपाठी सहित दर्जनों शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।