Bansgaon Sandesh
Login
रिपोर्टर राहुल कुमार सिंह
Sultanpurलगभग २ घंटे पहले

एआई से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर,शेम्फोर्ड में ऑर्बिट 2.0 का शुभारंभ विद्यार्थियों

एआई से बदलेगी पढ़ाई की तस्वीर,शेम्फोर्ड में ऑर्बिट 2.0 का शुभारंभ विद्यार्थियों को हर विषय का मिलेगा तुरंत समाधान,लाइव डेमो ने अभिभावकों का जीता भरोसा* सुल्तानपुर। शिक्षा के क्षेत्र में तकनीकी बदलाव की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए शेम्फोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल में बुधवार को अत्याधुनिक ऑर्बिट 2.0 एआई लर्निंग प्लेटफॉर्म का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ किया गया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया और एआई आधारित इस नई शिक्षण प्रणाली का लाइव प्रदर्शन देखा।इन्फोरिडा के निदेशक अभिवेंद्र सिंह ने एलईडी स्क्रीन के माध्यम से ऑर्बिट 2.0 एआई का प्रदर्शन करते हुए बताया कि अब विद्यार्थी अपनी कक्षा और विषय के अनुरूप किसी भी टॉपिक पर प्रश्न पूछ सकेंगे और उन्हें तत्काल सरल, सटीक एवं विस्तृत उत्तर प्राप्त होंगे। उन्होंने कक्षा 10 के फोटोसिंथेसिस अध्याय का लाइव डेमो प्रस्तुत किया,जिसमें एआई ने पहले अंग्रेजी और फिर तत्काल हिंदी में विषय की व्याख्या कर अपनी बहुभाषीय क्षमता का प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि यह प्लेटफॉर्म हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत और उर्दू सहित कई भाषाओं में अध्ययन की सुविधा उपलब्ध कराता है।उन्होंने बताया कि किसी भी अध्याय के अध्ययन के बाद यह प्लेटफॉर्म स्वतः प्रश्नपत्र तैयार करता है और विद्यार्थियों के प्रदर्शन का विश्लेषण पाई चार्ट एवं बार ग्राफ के माध्यम से प्रस्तुत करता है। इससे छात्रों की विषयवार प्रगति के साथ उनकी मजबूत और कमजोर पक्षों का सटीक आकलन संभव हो सकेगा।मुख्य अतिथि डॉ.आशीष सिंह ने कहा कि शिक्षा और तकनीक का समन्वय भविष्य की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने विद्यालय द्वारा किए जा रहे नवाचारों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों को वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करेंगे।विद्यालय के प्रबंधक रंजीत सिंह ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं,बल्कि विद्यार्थियों को भविष्य की तकनीकों के अनुरूप सक्षम बनाना भी है। उन्होंने कहा कि ऑर्बिट 2.0 एआई इसी दिशा में विद्यालय की एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक पहल है।

0 likes
0 comments0 shares