Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर फटा लगी भीषण आग सहजनवा गोरखपुर गीडा थाना अंतर्गत

ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर फटा लगी भीषण आग सहजनवा गोरखपुर गीडा थाना अंतर्गत

ओवरलोडिंग से ट्रांसफार्मर फटा लगी भीषण आग सहजनवा गोरखपुर गीडा थाना अंतर्गत सेक्टर 22 गीडा स्थित पावर ग्रिड के अंदर ट्रांसफार्मर फट गया और भीषण आग लग गई। विभाग के अधिकारियों के द्वारा यह जानकारी हुई है कि ओवरलोडिंग ट्रांसफार्मर के कारण ट्रांसफार्मर फट गया और भीषण आग लग गई है ।प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार आग इतनी भीषण तेज थी की चारदीवारी के अंदर कर्मचारियों में हाहाकार मच गई। आग की लपटे और धुएं के कारण आसपास के लोगों में भी दम घुटने लगा। आग लगने की सूचना पाकर थाना गीडा पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ी और स्वयं की फायर ब्रिगेड व्यवस्था के द्वारा मौके पर पहुच कर बड़ी मशक्कत के साथ आग पर काबू पाया गया और आग बुझ गई है। किसी प्रकार का कोई हताहत की घटना नहीं हुई है। आग बुझाने में फायर ब्रिगेड के अथक परिश्रम से आग पर काबू पाया गया। फायर ब्रिगेड के प्रभारी सरोज सिंह ने बताया है की काफी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता मिली है जिससे पूरी तरह आग बुझ गई।

0 likes
0 comments0 shares