Bansgaon Sandesh
Login
H
Gorakhpur२२ मिनट पहले

पूर्वांचल के गौरव रहे पंडितः हरि शंकर तिवारी

पूर्वांचल के गौरव रहे पंडितः हरि शंकर तिवारी

पूर्व मंत्री की पुण्यतिथि पर इंटर टॉपर छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित बड़हलगंज। पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी बहुयामी व्यक्तित्व के धनी थे। उनके कार्यकाल में किए गए कार्य आज भी चिल्लूपार में है और कल भी रहेंगे। इसे कोई मिटा नहीं सकता। उक्त बातें शनिवार को आयोजित पूर्व कैबिनेट मंत्री हरिशंकर तिवारी की तृतीय पुण्यतिथि पर गोला ब्लाक के सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के इंटरमीडिएट के टापर छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों को ''पं हरिशंकर तिवारी मेधावी छात्र सम्मान'' से सम्मानित करते हुए पूर्व विधायक विनय शंकर तिवारी ने कहा कि यदि ये छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा नेशनल पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज बड़हलगंज में पूरी करना चाहते हैं तो उन्हें कॉलेज द्वारा निशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। पूर्व सांसद एवं कॉलेज के प्रबंधक कुशल तिवारी ने कहा कि कछार में सड़क का अभाव था किंतु राजनीति में आने के बाद चिल्लूपार की हर गांव की सड़कों को बनाने का कार्य किया। 1998 की बाढ़ में अपनी जान की परवाह किए बिना गांव व जनता को बचाने के लिए लगातार कैंप करते थे। जब तक जीवित रहे चिल्लूपार के विकास के लिए सतत प्रयत्नशील रहे। पूर्व प्रमुख राज बहादुर सिंह, बलिया से आए पूर्व प्राचार्य विश्व प्रकाश मिश्र, अधिवक्ता प्रेम शंकर मिश्र, सपा जिला अध्यक्ष बृजेश गौतम, डॉ देवेंद्र नाभ त्रिपाठी ने कहा कि स्व तिवारी चिल्लूपार की पहचान थे। जो जनता को परिवार समझे वही लोकनायक कहलाता है यही गुण थे पंडित हरिशंकर तिवारी में। सभा की अध्यक्षता कर रहे हैं विधान परिषद के पूर्व सभापति गणेश शंकर पांडे ने अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि स्वर्गीय तिवारी का जीवन संघर्ष, सेवा एवं जनसमर्पण का अप्रतिम उदाहरण है। कार्यक्रम का संचालन प्राचार्य डॉ राकेश कुमार पांडे/डॉ सुधीर शुक्ल ने किया। कार्यक्रम में शिक्षा एवं खेल क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। आयोजन में 3000 से अधिक लोग मौजूद रहे।

1 likes
0 comments0 shares