Bansgaon Sandesh
Login
Nitish Kumar
Azamgarh१० दिन पहले

आजमगढ़ : मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में युवक हत्या कांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

आजमगढ़ : मेहनाजपुर थाना क्षेत्र में युवक हत्या कांड का वांछित आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

मेहनाजपुर, बांसगांव संदेश। मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के दरियापुर नेवादा गांव में 31 दिसंबर को हुई युवक की हत्या के मामले में वांछित आरोपी को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। यह मुठभेड़ मानिकपुर मोड़ के पास हुई, जहां पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी के पैर में गोली लगी। जानकारी के अनुसार, मेह‌नाजपुर पुलिस द्वारा सघन चेकिंग एवं तलाशी अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मानिकपुर मोड़ की ओर से तेज गति से आ रहे बाइक सवार संदिग्ध युवक को रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखते ही आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस द्वारा की गई जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया और मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान उचहुवा गांव निवासी वरुण यादव उर्फ शेरू के रूप में हुई है, जो युवक हत्या कांड में वांछित चल रहा था। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। थानाध्यक्ष मनीष पाल के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को बड़ी सफलता माना जा रहा है। घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी की गिरफ्तारी से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता की सराहना हो रही है। ब्यूरो रिपोर्ट ए के सिंह

900 likes
0 comments1 shares