हेलीकॉप्टर की आवाज सुनते ही सड़क से सभा स्थल तक दौड़ते नजर आए D.M मधुसूदन हुल्गी,
प्रशासनिक सक्रियता, कार्यशैली, सादगी व जिम्मेदारी की जमकर हो रही सराहना ट्रैफिक व्यवस्था संभालते दिखे डीएम, सीएम के हेलीकॉप्टर की आवाज सुनते ही सड़क से सभा स्थल तक दौड़ते नजर आए देवरिया डीएम मधुसूदन हुल्गी, वीडियो वायरल। देवरिया जनपद में शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद इसी दौरान देवरिया के जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया, जिसमें वह सड़क पर दौड़ते हुए ट्रैफिक व्यवस्था संभालते और व्यवस्थाओं का जायजा लेते दिखाई दिए। इतना ही नहीं, कार्यक्रम स्थल और मार्ग की साफ-सफाई को लेकर भी डीएम स्वयं सक्रिय दिखे और सड़क पर पड़ी बोतल उठाते हुए भी कैमरे में कैद हो गए। वीडियो सामने आने के बाद लोगों के बीच जिलाधिकारी की कार्यशैली को लेकर चर्चा तेज हो गई। कई लोगों ने इसे प्रशासनिक सक्रियता का उदाहरण बताया, तो कई लोगों ने डीएम की सादगी, जिम्मेदारी और कार्य के प्रति समर्पण की जमकर सराहना की। फिलहाल सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।