Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग १ घंटा पहले

लखनऊ जयंती पर मायावती ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, राजधानी में

लखनऊ जयंती पर मायावती ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, राजधानी में

लखनऊ जयंती पर मायावती ने बाबा साहेब को दी श्रद्धांजलि, राजधानी में बसपा का शक्ति प्रदर्शन डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने आवास में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद डॉ. आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर कार्यक्रम है। इसमें पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। उत्तर प्रदेश में आज डॉ भीमराव आंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। प्रदेश में इस वर्ष आंबेडकर जयंती केवल स्मृति दिवस के रूप में नहीं, बल्कि सामाजिक न्याय, जागरुकता और जनसंपर्क के व्यापक अभियान के रूप में मनाई जा रही है। राजधानी लखनऊ में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने अपने आवास पर डॉ. आंबेडकर को श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस मौके पर समर्थकों और कार्यकर्ताओं के नाम संदेश जारी किया।  वहीं दूसरी ओर गोमती नगर के डॉ. आंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर सुबह 9:30 बजे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ डॉ. आंबेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके लिए राजधानी में एक दिन पहले से ही बसपा समर्थकों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया। सोमवार शाम तक 25 हजार से अधिक कार्यकर्ता और समर्थक पहुंच चुके थे।

0 likes
0 comments0 shares