Sultanpur२६ दिन पहले
साबुन लदे डीसीएम ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर युवक गंभीर रूप
साबुन लदे डीसीएम ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर युवक गंभीर रूप से घायल, लखनऊ रेफर बल्दीराय (सुलतानपुर)। मुसाफिरखाना–देवरा मार्ग पर बहुरांवा गांव के पास रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मजदूर लेने के लिए जा रहे बल्दीराय निवासी शिवांक (21 वर्ष), पुत्र अशोक अग्रहरि, को साबुन लदे डीसीएम वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद लखनऊ रेफर कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डीसीएम वाहन को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
1900 likes
0 comments0 shares