Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

चुनाव से पहले हर मतदाता तक पहुंचने की तैयारी, बूथों की सुविधाओं से ईवीएम सुरक्षा तक आयोग की नजर

चुनाव से पहले हर मतदाता तक पहुंचने की तैयारी, बूथों की सुविधाओं से ईवीएम सुरक्षा तक आयोग की नजर

गोरखपुर।आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसएसआर) को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों को पूरी गंभीरता से जुटने का निर्देश दिया है। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त भारत मनीष गर्ग ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में किसी भी पात्र मतदाता का नाम छूटने नहीं पाए। विशेषकर 18 और 19 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं को मतदाता सूची में शामिल करने के लिए व्यापक अभियान चलाया जाए। आगामी 28 और 29 नवंबर को विशेष अभियान के तहत प्रत्येक मतदान केंद्र पर बीएलओ मौजूद रहकर नए मतदाताओं के फार्म प्राप्त करेंगे और मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित लोगों को आवेदन करने का अवसर उपलब्ध कराएंगे। गोरखपुर में दो दिवसीय समीक्षा बैठक में 26 नवंबर को तीन मंडलों के 11 जनपदों तथा 27 नवंबर को दो मंडलों के छह जनपदों की निर्वाचन तैयारियों की समीक्षा की गई। इस तरह दो दिनों में पांच मंडलों के कुल 17 जनपदों के अधिकारियों के साथ चुनावी तैयारियों पर व्यापक और सार्थक चर्चा हुई। बैठक की मेजबानी गोरखपुर जनपद ने की। निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारियों, मंडलायुक्तों, जिला निर्वाचन अधिकारियों और पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में हुई समीक्षा तथा व्यवस्थाओं को लेकर गोरखपुर की मेजबानी बेहतर रही, जो काबिले तारीफ रही। वरिष्ठ उप निर्वाचन आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन की तैयारियां निर्वाचन प्लानर के तहत की जाएं। मतदाता सूची पुनरीक्षण से लेकर मतदान केंद्रों की मूलभूत सुविधाओं, ईवीएम की सुरक्षा, मतदान कर्मियों के प्रशिक्षण, राजनीतिक दलों के साथ संवाद और कानून-व्यवस्था तक हर बिंदु पर तैयारी सुनिश्चित होनी चाहिए। किसी भी स्तर पर मिली कमी को तत्काल दूर किया जाए, ताकि चुनाव के समय कोई समस्या सामने न आए।

0 likes
0 comments0 shares