पर्यावरण पार्क में दबंगों ने चौकीदार पर फिर किया हमला ------------ *नगर
पर्यावरण पार्क में दबंगों ने चौकीदार पर फिर किया हमला ------------ *नगर कोतवाली में धूल फांक रही पीड़ित की दरखास्त, नहीं लिखा गया मुकदमा* *अब तक आधा दर्जन हुई वारदात, नतीजा सिफर* ------------- (सुल्तानपुर) ईद पर्व के एक दिन पहले पर्यावरण पार्क में क्रिकेट खेलने से मना करने पर बाहर से आए गुंडो ने चौकीदार पर हमला कर दिया ।वहां रखी कुर्सियां तोड़ डाली ।।नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज करने के लिए चोटहिल चौकीदार ने तहरीर भी दी है लेकिन मुकदमा अभी तक नही दर्ज हुआ है। *पर्यावरण पार्क और सिविल लाइन में अराजक तत्वों का बोलबाला!* ---------- बताया जाता है कि पर्यावरण पार्क और सिविल लाइन चौराहे के आसपास अराजक तत्वों का बोलबाला है।देर शाम पियक्कड़ों की महफ़िल जमती है और स्टंटबाज फर्राटा भरते दिखाई देते हैं। -------- *बीते अगस्त माह में भी नगर पालिका कर्मियों पर हुआ था हमला* ------------ *लीकेज ठीक करने के दौरान हुई थी मारपीट* थार गैंग वाले दबंगों ने बीते अगस्त माह में भी नगर पालिका कर्मचारियों पर किया था हमला ।शहर के गोलाघाट स्थित पीपल वाली गली में लीकेज पाइप ठीक करने के लिए गड्ढा खोद रहे थे।हमले से नाराज कर्मचारी संगठन विरोध जताते हुए लामबंद भी हुए थे।। संग़ठन ने पालिका के अधिशाषी अधिकारी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग भी की थी। *विश्व योग दिवस पर पालिका कर्मी पर किया था थार सवार गैंग ने हमला* ::::::::::::::::::::::::: बीते 21 जून को "विश्व योग दिवस" के अवसर पर भी पर्यावरण पार्क के पास थार सवार गैंग ने पार्क के बाहर वाहन पार्किंग को लेकर पर्यावरण पार्क कर्मचारी पर हमला बोला था। पीड़ित ने तत्काल सूचना सीताकुंड चौकी की पुलिस को दी । बताया जाता है कि तत्काल दीवानी चौराहे के पास जब पुलिसकर्मी ने थार सवार युवकों से पूछताछ कर चेतावनी देकर छोड़ा तो थार सवार दबंगो ने शिकायतकर्ता सबक सिखाने के लिए थार गाड़ी की स्टेयरिंग को वापस पार्क की ओर मोड़ दिया था। गुस्से से लाल युवकों ने वापस पर्यावरण गेट के पास पहुँचकर पालिका कर्मी को दोबारा पीटा था।और आइंदा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। नतीजन पीड़ित कर्मी डर गया और उसने कहीं कोई तहरीर नहीं दी । इसी गैंग ने जलकल कर्मी पर गोलाघाट पर कुंवर प्रताप सिंह (फिटर) पर भी हमला बोल दिया था *पर्यावरण पार्क में नए वर्ष पर हुई थी झड़प, दर्ज हुआ था जानलेवा हमले का मुकदमा* ----------- *सीताकुंड पुलिस चौकी की भूमिका संदिग्ध।पुलिसिंग पर उठे सवाल* ------------- मिशन शक्ति फेज-5 को धता बताते हुए नव वर्ष के दरम्यान पर्यावरण पार्क में दो गुटों में हुआ था संघर्ष।।विरोध में युवतियों ने भी अपने घर के युवाओं को बुला लिया।दोनों तरफ से शंघर्ष हुआ।मारपीट के दौरान खून भी बहा था।दर्ज हुआ था नगर कोतवाली में संगीन धाराओं में मुकदमा।हमले में जख्मी युवक के सिर में कई टांके लगे थे। सिविल लाइन की सड़क पर कानफोड़ू साइलेंसर से आतंक मचा रहे मजनूं! -------------- /सुल्तानपुर/मनचलों के लिए सिविल लाइंस क्षेत्र आसान अड्डा बन गया है।बेखौफ मजनूं बाइक चलाते हुए साइलेंसर दागने की घटना यहां आम है।पटाका दागने वाले साइलेंसर की आवाज़ सुनकर राह में जाती हुई महिलाएं ,युवतियों को परेशानी झेलनी पड़ती है।हालांकि पूर्व में एडिशनल एसपी अखंड प्रताप सिंह ने साइलेंसर दगने वालों पर कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस लाइन के सभागार में कहा था लेकिन नतीजा अब तक शून्य रहा। *6 दिसंबर 2025 को गेट के सामने से उतारा गया था कैमरा* /सुल्तानपुर/ घटनाओं पर नजर रखने के लिए पुलिस महकमें ने पर्यावरण गेट के सामने विद्युत खम्भे पर कैमरा लगाया हुआ था जिसे पोल बदलने के दरमियान बीते 6दिसंबर को वहां से हटा दिया गया ।जिस कारण बीते कई घटनाओं का फुटेज रिकॉर्ड नहीं हो पाया ।आसपास के लोगों का कहना है कि पूर्व में कैमरा लगा होने के कारण बाइक चोरी की घटनाएं करीब करीब थम गई थी। *स्टंटबाज ने अधिवक्ता नवीन शुक्ला की ली थी जान* (सुल्तानपुर) बीते वर्ष स्टंटबाज कार चालक ने युवा अधिवक्ता नवीन शुक्ला की जान ले ली थी !यातायात पुलिस ने रीलबाज ड्राइवर को मौके पर तो पकड़ा लेकिन रसूख के चलते वह सजा पाने से बच गया! यह वही सिविल लाइन क्षेत्र है जहां पर आज भी बिगड़ैलबाज आज भी फर्राटा भर रहे हैं!