Bansgaon Sandesh
Login
Pradhan Pravasi
Gorakhpurलगभग २ घंटे पहले

बारिश में भरसाड़ स्वास्थ्य केंद्र की खुली पोल, अस्पताल के अंदर जलजमाव

बारिश में भरसाड़ स्वास्थ्य केंद्र की खुली पोल, अस्पताल के अंदर जलजमाव

बारिश में भरसाड़ स्वास्थ्य केंद्र की खुली पोल, अस्पताल के अंदर जलजमाव और टपकती छत से मरीज परेशान एक दिन की बारिश के बाद चार दिनों तक टपकती है छत, रोजाना 20 से 25 मरीजों की होती है ओपीडी सहजनवां, गोरखपुर। सहजनवां ब्लॉक के ग्राम सभा भरसाड़ स्थित नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मंगलवार को बारिश के बाद बदहाल नजर आया। अस्पताल के अंदर जलजमाव होने से मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं, भवन की छत से पानी टपकने की समस्या भी बरसात में लगातार बनी रहती है। स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात डॉक्टर स्निग्धा सिंह, फार्मासिस्ट कपिल देव और लैब टेक्नीशियन रजत सिंह ने बताया कि बारिश के दौरान अस्पताल की स्थिति काफी खराब हो जाती है। कर्मचारियों के अनुसार, एक दिन बारिश होने के बाद करीब चार दिनों तक छत से पानी टपकता रहता है। इससे मरीजों के साथ स्वास्थ्यकर्मियों को भी काम करने में दिक्कत होती है। फार्मासिस्ट कपिल देव ने बताया कि उनकी यहां हाल ही में नई पोस्टिंग हुई है। बरसात के मौसम में पूरे दिन छत से पानी टपकता रहता है, जिससे स्वास्थ्य सेवाएं संचालित करने में परेशानी होती है। स्वास्थ्य केंद्र पर प्रतिदिन करीब 20 से 25 मरीजों की ओपीडी होती है। स्थानीय ग्रामीणों के लिए यह स्वास्थ्य केंद्र महत्वपूर्ण है। यहां आयुर्वेदिक और एलोपैथिक दोनों पद्धतियों से उपचार की सुविधा उपलब्ध है। ग्रामीणों श्रद्धानंद उपाध्याय, रामविलास शर्मा और राम पलट मिश्रा सहित अन्य लोगों ने बताया कि बारिश के समय अस्पताल में पानी भरने और छत टपकने से मरीजों को काफी परेशानी होती है। उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र का जल्द जीर्णोद्धार और जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग की। प्रभारी अधीक्षक ने कहा—निरीक्षण के बाद होगी कार्रवाई इस संबंध में प्रभारी अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। स्वास्थ्य केंद्र का मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाएगा। इसके बाद संबंधित अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया जाएगा और जल्द से जल्द जीर्णोद्धार कराने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।

0 likes
0 comments0 shares