Bansgaon Sandesh
Login
B
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

रतनी बांध पर विधायक श्रीराम चौहान ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल,

रतनी बांध पर विधायक श्रीराम चौहान ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल,

रतनी बांध पर विधायक श्रीराम चौहान ने बाढ़ पीड़ितों का जाना हाल, राहत सामग्री वितरित कर दिया हरसंभव मदद का भरोसा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का किया दौरा, ग्रामीणों से की मुलाकात; राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने की अपील बेलघाट/गोरखपुर। क्षेत्र में बाढ़ की गंभीर स्थिति को देखते हुए खजनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्रीराम चौहान ने बुधवार को रतनी बांध एवं आसपास के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम नरगड़ा पहुंचकर बाढ़ पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, उनकी समस्याएं सुनीं तथा जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। विधायक श्रीराम चौहान ने बाढ़ प्रभावित ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी परेशानियों की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बाढ़ के कारण आवागमन, खाद्यान्न, पशुओं के चारे एवं अन्य दैनिक आवश्यकताओं से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। विधायक ने पीड़ित परिवारों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपदा की इस घड़ी में सरकार और प्रशासन पूरी तरह उनके साथ खड़ा है तथा किसी भी जरूरतमंद परिवार को सहायता से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। दौरे के दौरान विधायक ने प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री भी वितरित की। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में जनप्रतिनिधियों का दायित्व है कि वे लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को समझें और हरसंभव सहायता उपलब्ध कराएं। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाने तथा प्रभावित परिवारों तक समय से आवश्यक सामग्री पहुंचाने की अपील की। विधायक ने ग्रामीणों से बाढ़ की स्थिति को देखते हुए सतर्क रहने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाढ़ की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और आवश्यकता पड़ने पर राहत कार्यों को और व्यापक बनाया जाएगा। इस अवसर पर बेलघाट मंडल अध्यक्ष बजरंगी सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर मिश्रा, रुद्र नारायण शुक्ला, सुनील सिंह, रमेश सिंह, रामलौट, बेलदार अनिल तिवारी, राम प्रवेश तिवारी, नीलेश मिश्रा, आशीष सिंह, अमित सिंह सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर मौजूद रहे। विधायक के क्षेत्र भ्रमण एवं राहत सामग्री वितरण से बाढ़ पीड़ितों को राहत और भरोसा मिला। ग्रामीणों ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि बाढ़ से उत्पन्न समस्याओं का शीघ्र समाधान होगा और प्रभावित परिवारों को लगातार सहायता मिलती रहेगी। रिपोर्ट: संवाददाता भोला गौड़ बांसगांव संदेश न्यूज़ | हर पल की हर खबर

0 likes
0 comments0 shares