Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknowलगभग ३ घंटे पहले

लकड़ी माफिया ने काट डाला फलदार आम के वृक्ष सहजनवा। सहजनवां तहसील

लकड़ी माफिया ने काट डाला फलदार आम के वृक्ष सहजनवा। सहजनवां तहसील

लकड़ी माफिया ने काट डाला फलदार आम के वृक्ष सहजनवा। सहजनवां तहसील क्षेत्र के मइला में एक लकड़ी माफिया ने फलदार आम के वृक्ष को काटकर धराशाही कर दिया है। जिसकी शिकायत एक पीड़ित से सीएम पोर्टल पर किया है। मिली जानकारी से मईला निवासी अशोक कुमार पुत्र राम संवार ने सीएम पोर्टल पर शिकायत कर आरोप लगाया हैं कि गाटा संख्या 411 क और गाटा 411 ख में तीन फलदार विशाल आम के वृक्ष है। जिसको कटाने के लिए कई दिनों से एक लकड़ी माफिया नजर गड़ाए हुए था। एक आम के पेड़ को लकड़ी माफिया काट कर उठा ले गया। जबकि दूसरे पेड़ को काट कर गिरा चुका है। वन विभाग को शिकायत भी किया तो मामूली जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया है। बार बार मना करने पर तीसरे पेड़ को गिराने की फिराक में है। पीड़ित ने लकड़ी माफिया पर कार्रवाई करने की मांग किया है। इस संदर्भ में वन दरोगा आशुतोष तिवारी ने कहा कि एक पेड़ के कटान पर जुर्माना लगाया गया है। यदि पेडों की कटाई की गई होगी तो आगे की कारवाई की जायेगी।

0 likes
0 comments0 shares