Bansgaon Sandesh
Login
T
Lucknow२ दिन पहले

लखनऊ नगर निगम आज अवकाश में जमा होगा गृहकर लखनऊ। बुधवार को

लखनऊ नगर निगम आज अवकाश में जमा होगा गृहकर लखनऊ। बुधवार को शीतलाष्टमी के अवकाश के दिन भी नगर निगम के सभी कार्यालयों में गृहकर जमा होगा। इसके लिए सभी जोनल कार्यालयों में गृहकर कैश काउंटर खुले रहेंगे। नगर निगम के मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह ने बताया कि चालू वित्तीय वर्ष में महज 20 दिन बचे हैं। एक अप्रैल से नया वित्तीय वर्ष शुरू हो जाएगा। जिनका गृहकर बकाया होगा उन्हें 12 प्रतिशत ब्याज भी देना होगा। लोगों की सुविधा के लिए अवकाश में गृहकर कैश काउंटर खोले जा रहे हैं जहां सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक भवनस्वामी गृहकर जमा कर सकते हैं।

0 likes
0 comments0 shares