Bansgaon Sandesh
Login
Ram Prakash Kasaudhan
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

*नागचंद्रेश्वर मंदिर में भीड़ का दबाव, बैरिकेड टूटने से मची अफरा-तफरी; कई

*नागचंद्रेश्वर मंदिर में भीड़ का दबाव, बैरिकेड टूटने से मची अफरा-तफरी; कई

*नागचंद्रेश्वर मंदिर में भीड़ का दबाव, बैरिकेड टूटने से मची अफरा-तफरी; कई श्रद्धालु घायल* नेक्स्ट अपडेट न्यूज़ । मध्य प्रदेश उज्जैन के प्रसिद्ध नागचंद्रेश्वर मंदिर में सोमवार को दर्शन के दौरान अचानक भीड़ बढ़ने से अफरा-तफरी मच गई। हरसिद्धि चौराहे के पास बैरिकेड में करंट आने की अफवाह फैलने के बाद श्रद्धालुओं में अचानक डर और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। भीड़ के दबाव में बैरिकेड टूट गए और कई श्रद्धालु गिर पड़े। कुछ लोगों के बैरिकेड के नीचे दबने की भी जानकारी सामने आई है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घायलों को तत्काल इलाज के लिए चरक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में भर्ती एक घायल की मां मीनू ने बताया कि उनका बेटा नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए जा रहा था, तभी वह बैरिकेड के नीचे आ गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय मौके पर तत्काल मदद नहीं मिली और बाद में एक व्यक्ति ने उसे उठाकर अस्पताल पहुंचाया। वहीं, उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि दो श्रद्धालुओं ने जी मिचलाने की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया और दोनों को भर्ती कराया गया। घटना के बाद बड़ा गणेश मंदिर, नीलकंठ चौराहा और कर्कराज पार्किंग से हरसिद्धि प्रवेश द्वार तक भी भीड़ में अफरा-तफरी की स्थिति रही। सूचना मिलते ही कलेक्टर और एसपी मौके पर पहुंचे और अधिकारियों ने स्थिति को संभालते हुए व्यवस्थाओं को सामान्य कराया। नागपंचमी के अवसर पर नागचंद्रेश्वर मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचे थे। प्रशासन की ओर से भीड़ को नियंत्रित करने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग एवं प्रवेश व्यवस्था की गई थी। घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

0 likes
0 comments0 shares