प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती 26 मार्च को पर्यटन केंद्र विजेथुआ

प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती 26 मार्च को पर्यटन केंद्र विजेथुआ महावीरन में मनाया जायेगा सुल्तानपुर जनपद के सूरापुर में प्रियदर्शी सम्राट अशोक महान की जयंती 26 मार्च 2026 ई को सुबह 11 बजे से पर्यटन केंद्र विजेथुआ महावीरन में मौर्य धर्मशाला में व्यापक स्तर पर मनाने हेतु मौर्य बौद्ध विहार सेवा समिति के पदाधिकारियों/सदस्यों तथा समाज के प्रबुद्ध लोगों की मीटिंग मौर्य धर्मशाला में सम्पन्न हुई। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए राष्ट्र रक्षा संघ सुल्तानपुर के जिलाअध्यक्ष राम सूरत मौर्य एडवोकेट के कहा सम्राट अशोक महान की जयंती प्रत्येक वर्ष की भांति इस बर्ष भी "चैत्र शुक्ल पक्ष अष्टमी" (26 मार्च) को पूरे देश में धूमधाम से मनाये जाने की तैयारियां व्यापक स्तर पर चल रहीं हैं, सभी लोग 26 मार्च को सर्व प्रथम अपने अपने घरों में सम्राट अशोक महान के चित्र पर माल्यार्पण/पुष्प अर्पित करें उसके पश्चात आयोजित सम्राट अशोक महान की जयंती में अवश्य सम्मिलित हो। जयन्ती में ऐतिहासिक महापुरुष सम्राट अशोक महान के व्यक्तित्व व कृतित्व के बिषय में उपस्थित अतिथियों द्वारा विस्तृत परिचर्चा की जायेगी। राष्ट्र रक्षा संघ के जिलाअध्यक्ष ने लोगों से यह भी अपील किया कि आप सभी लोग सरकार से फेसबुक/वाट्सएप के माध्यम से मांग करें कि सम्राट अशोक महान के जन्म दिवस पर सरकार "राष्ट्रीय अवकाश घोषित करें। मीटिंग में राम फेर मौर्य( प्रवक्ता)विजयपाल मौर्य (शिक्षक)राम चयन मौर्य,संजय कुमार मौर्य,सुनील मौर्य,रमापति मौर्य, डा०आर०पी मौर्य व राम नरायन मौर्य, संतोष कुमार मौर्य, अभिषेक कुमार मौर्य एडवोकेट,सौरभ मौर्य घनश्याम मौर्य राजेन्द्र प्रसाद मौर्य प्रहलाद मौर्य,ओम प्रकाश मौर्य ,मनीराम मौर्य अशोक कुमार मौर्य,आदि लोगों ने अपना अपना विचार व्यक्त किया! मौर्य बौद्ध बिहार समिति के अध्यक्ष उमेश चन्द्र मौर्य ने मीटिंग में आए हुए सभी लोगों के प्रति आभार प्रकट कियाऔर जयंती समारोह में अधिक से अधिक लोगों को आने हेतु अपील किया।