सोशल मिडिया व फोन से धमकी देने वाले पर मुकदमा दर्ज गगहा

सोशल मिडिया व फोन से धमकी देने वाले पर मुकदमा दर्ज गगहा गोरखपुर बांसगांव संदेश।गगहा पुलिस ने प्रधानमंत्री पर अभद्र भाषा में टिप्पणी कर सोशल मिडिया पर वायरल विडियो प्रसारित करने वाले युवकों पर क्षेत्र के आर्दश शाही की शिकायत पर गगहा पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई। वहीं मामला बढ़ने के बाद बृहस्पतिवार को गगहा पुलिस को खजुरी निवासी पवन शाही ने शिकायतीपत्र देकर आरोप लगाया कि कुछ लोग मेरे भाई को बार बार अश्लील वीडियो सोसल मीडिया पर डालने के लिए धमकी दे रहा है मेरे भाई का लीवर डैमेज बिमारी से ग्रसित है अभी एक माह पहले वह एम्स में भर्ती था वह इस समय वह डिप्रेशन में चला गया है वहीं मामले में आरोपी युवक के कुछ साथी फोन पर व सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस ने शिकायतीपत्र के आधार पर मामले में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।इस सन्दर्भ में प्रभारी निरीक्षक गगहा राजकुमार सरोज ने बताया कि शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जायेगी।