Bansgaon Sandesh
Login
Krishna Prakash Pandey
Gorakhpur३७ मिनट पहले

इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. डीए खान, गोरखपुर का बढ़ाया गौरव

इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. डीए खान, गोरखपुर का बढ़ाया गौरव

इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित हुए डॉ. डीए खान, गोरखपुर का बढ़ाया गौरव गोरखपुर। होम्योपैथी के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. डीए खान को थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में आयोजित समारोह में इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। इस सम्मान के लिए पूरे देश से करीब 50 चिकित्सकों का चयन किया गया, जिसमें उत्तर प्रदेश के सात चिकित्सक शामिल रहे। इनमें गोरखपुर निवासी डॉ. डीए खान का चयन होने से जिले में खुशी का माहौल है। डॉ. खान को यह सम्मान न्यू लाइफ के एमडी डॉ. जकारिया और बैंकॉक के हेल्थ मिनिस्टर पट्टाना प्रमफोट के हाथों प्रदान किया गया। इससे पहले भी डॉ. खान को चिकित्सा क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। होम्योपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ. खान लगातार सक्रिय रहते हुए मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहे हैं। उनके सरल स्वभाव और मरीजों के प्रति आत्मीय व्यवहार ने भी उन्हें अलग पहचान दिलाई है। उनके उपचार से लाभान्वित मरीजों और शुभचिंतकों में सम्मान मिलने के बाद उत्साह देखा गया। इंटरनेशनल एक्सीलेंस अवार्ड मिलने की खबर फैलते ही डॉ. खान को बधाई और शुभकामनाएं देने वालों का तांता लग गया। लोगों ने इसे गोरखपुर के लिए गौरव का क्षण बताया।

0 likes
0 comments0 shares