Bansgaon Sandesh
Login
Santosh Gupta
Gorakhpurलगभग १ घंटा पहले

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, युवक गंभीर; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

हरपुर बुदहट गोरखपुर।बांसगांव संदेश हरपुर- बुदहट थाना क्षेत्र के कटसहरा - मगहर टू लेन सड़क पर ग्राम सुगौना के पास तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने बीते 29 अगस्त को बाइक सवार अरविंद कुमार को टक्कर मार दी थी। हादसे में अरविंद गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गए थे। उन्हें पहले सीएचसी सहजनवां और बाद में गोरखपुर के रचित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई गई है। अरविंद के पिता राजन प्रसाद, निवासी रानीपुर थाना हरपुर - बुदहट, की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 likes
0 comments1 shares